सिमडेगा, दिसम्बर 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। क्रिसमस और नव वर्ष के मौके पर समाजसेवी भरत प्रसाद ने सहयोग विलेज आश्रम में गर्म कपड़े, फल और मिठाई का वितरण किया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस आपसी, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गरीबों एवं असहायों की मदद कर क्रिसमस की असली खुशियां लोगों में बांटने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हर पर्व त्योहार के मौके पर निर्धनों के बीच जरुरी सामग्रियों का वितरण किया जाता है। इधर सामग्री पाकर बच्चें काफी खुश नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों से ठंड से बचने की भी अपील करते हुए स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक रहने की बात कही। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुमित्रा बड़ाईक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.