फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। क्रिसमस के त्यौहार को लेकर मसीह समाज में उत्साह का माहौल है। बाजारों से लेकर घरों में क्रिसमस की रौनक दिख रही है। क्रिसमस पर घरों के ऊपर स्टार चमकता दिखेगा और लोग क्रिसमस थीम के कपड़े पहनेंगे। तरह तरह की एलईडी लाइटें और बच्चे सेंटा ड्रेस खरीद रहे हैं। क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। क्रिसमस उपहारों से लेकर क्रिसमस पर सजावट की दुकानें सज गई है। इसमें सादा स्टार, लाइटिंग स्टार, क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज ड्रेस, जिंगल बेल घंटी, सेंटा कैप, सेंटा हेयर बैंड, स्टीकर, झालर, क्रिसमस थीम के कपड़े आदि की खूब खरीदारी हो रही है। लोग बाजारों में पहुंचकर तरह तरह का सजावट का सामान खरीद रहे है। इसके अलावा क्रिसमस पर अपने आप को अलग दिखने के लिए भी तैयारियां चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.