रांची, दिसम्बर 25 -- खूंटी, संवाददाता। क्रिसमस ट्री की जगमगाहट, चरनी की सजावट और सांता द्वारा बच्चों को उपहार वितरण के उल्लास के बीच खूंटी जिले में गुरुवार को प्रभु येशु मसीह के जन्म पर्व क्रिसमस धूमधाम, उमंग और हर्षोल्लास के साथ समाप्त हुआ। प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस को लेकर गुरुवार को आरसी चर्च, जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च सहित खूंटी और आसपास के क्षेत्रों गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा एवं धर्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए जिसमे बड़ी संख्या में मसीही विश्वाशियों ने हिस्सा लिया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर मसीही समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला और चारों ओर 'मेरी क्रिसमस' की गूंज सुनाई दी। जिले के मुरहू, अड़की, तोरपा और रनिया सहित अन्य प्रखंडों के गिरजाघरों में भी विशेष प्रार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.