मिर्जापुर, दिसम्बर 25 -- मिर्जापुर, संवादाता l क्रिसमस के उल्लास के नगर मिशन कंपाउंड स्थित एमानुएल चर्च में गुरुवार को विशेष प्रार्थनासभा आयोजित की गई l प्रेयर में नए वस्त्र पहन कर बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग लोग शामिल होकर पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबिल का पाठ किया l इस अवसर पर चर्च के पॉप सुरेश मसीह प्रभु यीशु के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया से दुःख को मिटाने और दुखियारियों, पापियों के उद्धार करने के लिए अवतार लिया है l साथ ही पापियों के गुनाहों को यीशु ने माफ किया l प्रार्थना के साथ जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स की घंटी बजी का सामूहिक रूप से गायन किया गया l हैप्पी क्रिसमस चारों ओर गूंजते रहे l एक दूसरे को क्रिसमस केक खिला गया l बड़े दिन अवसर पर घर पर आए मेहमानों का नाना प्रकार के व्यंजनों को...