लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। क्रिसमस पर्व को ले मसीही समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही है। शहर की दुकानों में सजावट के सामान, क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइटें, स्टार, घंटियां, सांता क्लॉज की पोशाक, मोमबत्तियां और चरनी के विभिन्न आकर्षक सामानों से बाजार पट गया है।दुकानदारों के अनुसार इन दिनों क्रिसमस से जुड़ी सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। खासकर बच्चे और युवा वर्ग क्रिसमस ट्री और सजावटी सामान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं चरनी सजाने के लिए प्रभु यीशु, मरियम, यूसुफ, चरवाहे, फरिश्ते और पशुओं की मूर्तियों की मांग भी बढ़ गई है। दूसरी ओर घरों और चर्चों की सजावट का कार्य भी तेज हो गया है। चर्चों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन और विद्य...