सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। क्रिसमस कार्निवल कमिटी के अध्यक्ष दिलीप तिर्की की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि अपरिहार्य कारणों से कार्निवल सीसीवाइए के साथ मिलकर नहीं बल्कि कमिटी अपना कार्यक्रम स्वयं करने का निर्णय लिया गया। जिसमें 20 युवती वॉलिंटियर्स 25 युवक वोलेंटियर्स की लिस्ट ब्रिसुस, रोनित और स्मिता तिर्की के द्वारा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 17 दिसंबर को दिन के 11 बजे से कोर्ट ग्राउण्ड से शुरू होकर झुलनसिंह चौक से नीचे बाजार पेट्रोल पंप से वापस स्टेडियम में आकर समापन होगी। जिसके उद्घाटनकर्ता फादर किशोर एक्का, फादर एडमोन बडा एवं फादर जोन कुल्लू होंगे। मौके पर सचिव इस्माइल केरकेट्टा, अमृत मिंज, सुनील मिंज, ब्रिसुस कुल्लू, अल्बर्ट सोरेंग, रोनित कुल्लू, मिखायल सोरेंग, आशीष ...