औरैया, दिसम्बर 20 -- औरैया, संवाददाता। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर जिले में आबकारी दुकानों के संचालन समय में अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं आबकारी आयुक्त कार्यालय प्रयागराज के सुझाव के क्रम में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रिसमस के पर्व पर 24 दिसंबर और 25 दिसंबर 2025, जबकि नववर्ष के उत्सव को लेकर 30 दिसंबर और 31 दिसंबर 2025 को जनपद में स्थित आबकारी की सभी फुटकर दुकानें मदिरा बिक्री के लिए प्रात: 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुली रहेंगी। सामान्य दिनों की तुलना में दुकानें अधिक समय तक खुली रहने से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, साथ ही शासन को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति भी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.