मुंगेर, दिसम्बर 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल जिला जमालपुर के एसआरपी कार्यालय में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसआरपी रमण कुमार चौधरी ने की, तथा संचालन जमालपुर के अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी व किऊल डीएसपी एजाज हाफिज मीन ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में रेल जिला क्षेत्र के विभिन्न थानाध्यक्षों व मुख्यालय पदाधिकारियों के साथ नवंबर माह की मासिक क्राइम समीक्षा की गयी। मौके पर एसआरपी रमण कुमार चौधरी ने कहा कि साल का अंमित महीना चल रहा है। ईसाई समुदाय का क्रिसमस पर्व मनाने के लिए परदेसियों का घर लौटने का सिलसिला जारी होगा। वहीं नववर्ष आगमन को लेकर भी यात्रियों के ठसाठस भीड़ स्टेशनों व ट्रेनों में उमड़ेंगी। इसलिए यात्रियों की अत्याधिक भीड़ में विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। हर जाने और आने वाले ...