नैनीताल, दिसम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में हर साल दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए इस बार विशेष प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने 15 दिसंबर से ही अतिरिक्त बल की तैनाती का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अन्य जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों को नैनीताल बुलाकर एसएसपी स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सभी कार्मिकों को अलग-अलग ड्यूटी पॉइंट्स पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने रूसी बाईपास से संचालित होने वाली शटल सेवा को और बेहतर बनाने की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.