आगरा, दिसम्बर 14 -- कैथेड्रल ऑफ इमैक्यूलेट कंसेप्शन (सेंट पीटर्स चर्च) में प्रभु यीशु मसीह के सम्मान में "स्वर्ग से सुर तक" ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न समूहों में शामिल बच्चों ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज से पूरे चर्च परिसर को भक्तिमय बना दिया। क्रिसमस के पावन संदेश प्रेम, शांति और भाईचारे को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। भजनों एवं क्रिसमस गीतों की मधुर धुनों ने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया और सभी ने बच्चों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैथेड्रल चर्च के पुरोहित फादर राजन दास तथा फादर आशीष का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व, अनुशासन और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.