एटा, दिसम्बर 9 -- क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही क्रिश्चियन समाज में उत्साह और उल्लास का माहौल दिख रहा है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी मनाने के लिए लोग शहर के प्रमुख गिरजाघरों में जोर-शोर से तैयारियां करने के साथ रंगीन रोशनी, झालरों और क्रिसमस ट्री से सजाने में जुटे हुए हैं। इन तैयारियों के साथ-साथ, क्रिसमस से पहले आध्यात्मिक चिंतन और प्रार्थनाओं का सिलसिला भी बना हुआ है। गिरजाघरों में प्रतिदिन प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। शहर के दो प्रमुख गिरजाघरों में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो चुका है। गांधी मार्केट स्थित ऐतिहासिक मैगॉव मेमोरियल चर्च में क्रिश्चियन समुदाय के लोग हर दिन बड़ी संख्या हर एकत्रित होकर प्रभु यीशु के जन्म से पहले प्रार्थना सभाएं कर रहे है। इस दौरान प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित उपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.