रांची, दिसम्बर 22 -- रांची। क्रिसमस पर 25 दिसंबर की शाम रांची के सभी चर्च आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। लोग सपरिवार चर्चों में की गई भव्य विद्युत सज्जा और क्रिसमस की आकर्षक सजावट का दीदार कर सकेंगे। झारखंड सरकार और चर्च प्रबंधन के सहयोग से इस बार विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है, जो क्रिसमस के उल्लास को दोगुना करेगी। उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को क्रिसमस की खुशियों में सहभागी बनाना है। इस विशेष अवसर पर कुछ चर्चों के द्वारा आम जनता और गैर-मसीही समुदाय के आगंतुकों के लिए केक और चाय की भी व्यवस्था की जाएगी। यह कदम आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। चर्चों को आम लोगों के लिए खोले जाने की पुष्टि संत मेरिज कैथेड्रल चर्च के पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो, जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.