आगरा, अप्रैल 7 -- क्रिश पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने और वैश्विक घटनाक्रम से जुड़े रहने की आदत डालनी चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होगा। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. नीरज किशोर मिश्रा, विद्यालय संस्थापक विशाल बाबू गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, सुनील गुप्ता, दीपक बाबू गुप्ता, राजीव गुप्ता, ऋषि बजाज, हृदेश राठौर, भारत भूषण कौशिक ने विद्यालय के मेधावियों को मेडल, शील्ड और अंकपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अचल सिंह चौहान, ब्रजेश उपाध्याय, श्यामलाल सांवलिया, विकास पांडे, अंशुल यादव, अनिकेत गुप्ता, अभिषेक, शिवम उपाध्याय, देशांत उपाध्याय, आलोक मिश्रा, दिव्यांशु, भाजपा जिल...