क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट ने बिशप सीमांत तिर्की को दी बधाई
रांची, जुलाई 9 -- रांची। ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की से मुलाकात की। फ्रंट ने उन्हें ऑल चर्चेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण डुंगडुंग और महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु लकड़ा की मौजूदगी में हुई बैठक में सामाजिक व धार्मिक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मसीही और आदिवासी समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.