मैनपुरी, मई 13 -- मैनपुरी वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा 28 मई से मैनपुरी प्रीमियर वॉलीबॉल लीग (एमपीवीएल) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। लीग के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को देवी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले शहर के स्टेशन रोड स्थित क्रिश्चियन मैदान में दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम जिले के छह खिलाड़ियों का चयन नीलामी प्रक्रिया के जरिए करेगी। इसके अलावा हर टीम में जिले के बाहर के चार खिलाड़ी भी शामिल किए जा सक...