क्रिश्चियन कॉलोनी में लगी आग, दो लोगों फंसे
लखनऊ, जून 11 -- हजरतगंज इलाके में स्थित एक पार्लर में गुरुवार सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग अंदर ही अंदर विकराल हो गई। कुछ ही देर में पूरी इमारत में धुआं भर गया और मकान के ऊपरी हिस्से में रह रहे दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने सीढ़ी के सहारे दोनों लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि गुरुवार सुबह फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित एक भवन के भूतल पर संचालित पार्लर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर और चौक फायर स्टेशन से प्रभारी पुष्पेंद्र यादव भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
आग की स्थिति सीएफओ ने बताया कि आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पार्लर में लगी थी, जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर लोग रहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.