कानपुर, फरवरी 12 -- यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर ने गुरुवार को सनडे स्कूल हॉल, क्राइस्ट चर्च में बैठक की। इसकी अध्यक्षता पादरी जितेंद्र सिंह ने की। सभा में निर्णय लिया गया कि कमेटी सर्व समाज की भलाई व उन्नति के लिए कार्य करेगी, जिसमें गरीब लड़कियों की शादी, विधवाओं की मदद, ब्लड डोनेशन कैंप और बच्चों की शिक्षा के कार्यक्रम शामिल हैं। यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर पांच अप्रैल को यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन करती है। इसका आयोजन क्राइस्ट चर्च ग्राउंड पर किया जाएगा। बैठक में महासचिव डॉ. सी डेनियल, कोषाध्यक्ष हैलिना सिंह, फादर केके एंटोनी, पादरी नितिन लाल, पादरी विलियम विक्टर, पादरी अभिषेक लाल ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...