क्रिशिव की गेंदबाजी से आरबीएस चैलेंजर्स जीती
आगरा, जून 28 -- आरबीएस इंटर कॉलेज अकादमी में चल रही तीन मैचों की अंडर-14 क्रिकेट सीरीज में रविवार को पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरबीएस चैलेंजर्स ने 29.3 ओवर में 201 रन बनाए। कुणाल राजपूत ने 43, अनिरुद्ध शर्मा ने 33, ऋतिक ने 31 रन बनाए। आरबीएस अचीवर्स के लिए आदर्श ने 4, अध्ययन ने 3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आरबीएस अचीवर्स की टीम 28.4 ओवर में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सोमदेव सिंह ने 48 और युवान पाठक ने 29 रन बनाए। क्रिशिव ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 7 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- कृष के शतक के दम पर आरबीएस बी ने जीती सीरीज अतुल सोलंकी, विवेक यादव, नवीन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.