क्रिया योग का अभ्यास बीमारियों से मुक्ति दिलाता है: स्वामी सत्यम
अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। क्रिया योग गुरु स्वामी सत्यम ने कहा कि सनातन धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीनतम धर्म के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि क्रिया योग का अभ्यास तमाम बीमारियों से मुक्ति दिलाता है। यह बातें स्वामी सत्यम ने पूरा ब्लाक के करमा गांव में सत्य आश्रम में न्यायमूर्ति डीपी सिंह की ओर से आयोजित क्रिया योग कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कहा कि कलियुग में मनुष्य का अंतकरण अंधकार युक्त हो जाता है। इस स्थिति में सनातन धर्म और धर्म का सच्चा ज्ञान सुशुप्त हो जाता है। फलस्वरुप मनुष्य से अनजाने पर गलतियां होती हैं। मनुष्य हिंसा को अहिंसा और असत्य को सत्य समझने की भूल कर जाता है जिसे क्रिया योग के सम्यक अभ्यास से ठीक किया जा सकता है। क्रिया योग गुरु ने लोगों को पांच मिनट का योगाभ्यास कराया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.