कौशाम्बी, फरवरी 27 -- करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव का मैकूलाल किसानी करता था। 21 फरवरी को वह अपने ननिहाल पिपरी इलाके के बूंदा गया था। लौटते वक्त पिपरी क्षेत्र में ही पेरवा पॉवर हाउस के पास विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी साइकिल सवार की दूसरे दिन तिल्हापुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। क्रिया-कर्म के बाद मृतक की पत्नी डेबरी देवी ने पुलिस को तहरीर दी। पिपरी पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.