सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह सरगना को एसटीएफ ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट के मसूरी थाने में पहले से मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के यमुनानगर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कंबोयान निवासी जतींद्र राम पुत्र जयचंद्र के रूप में हुई है। एसटीएफ के निरीक्षक आकाश सिंह को सूचना मिली थी कि क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी में निवेश के नाम पर लोगों को धोखा देकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके बाद एसटीएफ की आगरा इकाई ने गाजियाबाद में इस नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान बुधवार शाम सूचना मिली कि करोड़ों की ठग...