देहरादून, अगस्त 19 -- क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के झांसे में 12 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में विदेश भाग चुके लवीश चौधरी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने पर न्यायालय की शरण ली गई। अपर सिविल जज (षष्ठम) सीनियर डिवीजन की अदालत के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, बड्स एक्ट और धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण विहार, नथुवावाला निवासी अनूप सिंह ने अपने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित के अनुसार करीब तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के घासीपुरा निवासी लवीश चौधरी उर्फ नवाब अली ने उनसे और अन्य स्थानीय लोगों से संपर्क किया था।

लवीश चौधरी ने अरबों रुपये ठगे आरोपी ने बोट ब्रो, यॉर्कर एफएक्स, टीएलसी कॉइन और माइन...