वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महमूरगंज निवासी कारोबारी ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर कई गुना मुनाफा पाने के चक्कर में सवा करोड़ रुपये गंवा दिए। मामले में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। महमूरगंज के झूलेलाल नगर निवासी रोहित डोडवानी ने पुलिस को बताया कि बीते 14 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर माहिका आरुषि शर्मा नामक यूजर से संपर्क हुआ। उसने अपना व्हाट्सऐप नंबर दिया। बातचीत के दौरान उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश की बात कही। उस पर भरोसा कर रोहित डोडवानी ने इच्छा जताई। इसके बाद लड़की ने वाट्सऐप पर लॉग इन के लिए एक लिंक भेजा। रोहित ने 19 दिसंबर से क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू की। नौ फरवरी तक कुल सवा करोड़ रुपये से यूएसडीटी (यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर टीथर) खरीदा। यह अमरीकी क्रिप्टो कॉइन है। इसके बाद अपनी राशि निकालने की कोशिश की लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.