लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता।क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने कारोबारी दोस्तों से 64.84 लाख ठग लिए। साइबर ठगों ने कॉल कर फंसाया। क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का झांसा दिया। सात डीमैट अकाउंट खोले। उसके बाद जालसाजों ने कई बार में रुपये ट्रांसफर करा लिए। मुनाफा न मिलने पर पीड़ित ने छानबीन की तो ठगी का पता चला। पीड़ित कारोबारी ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।इंदिरानगर सेक्टर-8 निवासी कारोबारी अभिनव सुल्तानिया ने बताया कि कुछ समय पहले विकास चौधरी नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने खुद को मल्टी लेवल मार्केटिंग आधारित क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग, माइनिंग कंपनी क्रॉस मार्केट और माइन क्रिप्टोज से जुड़ा होना बताया। कहा कि उक्त कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.