हापुड़, फरवरी 25 -- जनपद में साइबर अपराध के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें वाट्सअप के माध्यम क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से 50.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर वारदात का मुकदमा दर्ज कराने, संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराने तथा इलेक्ट्रानिक साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की गई है। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित नेहरू लेन निवासी दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि अगस्त 2025 के प्रथम सप्ताह में एक महिला ने वाट्सएप पर उनसे संपर्क किया। आरोपी महिला ने अपना नाम ऐश्वर्या देशपांडे बताया। वाट्सएप पर उसने प्रोफाइल फोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.