नई दिल्ली, जुलाई 5 -- पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं को बंधक बनाकर गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में क्रिप्टो करेंसी का ऐंगल सामने आया है। डिप्टी पीएम इशाक डार का पोता रजा डार और अन्य आरोपी महिलाओं की क्रिप्टो करेंसी लूटना चाहते थे। उन्हें बंधक बनाने और प्रताड़ित करने के बाद उन्होंने किसी तरह 1 लाख डॉलर के क्रिप्टो हथिया भी लिए।बार-बार कंप्यूटर का पासवर्ड मांग रहा था इशाक डार का पोता पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ एक घर में रुकी थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे। उनके हाथों में हथियार थे। उन लोगों ने दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया और उनका कंप्यूटर ले लिया। इसके बाद वे कंप्यूटर का पासवर्ड मांगने लगे। महिलाओं ने बताया कि इशाक डार का पोता मोहम्मद रजा डार ब...