क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये ऐंठे
नोएडा, जून 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने कंपनी के कर्मचारी को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पिछले वर्ष पीड़ित के व्हाट्सऐप पर संदेश भेजा। इसके बाद ग्रुप पर जोड़कर धीरे-धीरे कर रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसाइटी निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में वरिष्ठ पद पर हैं। वह शेयर बाजार में निवेश करने में रुचि रखते हैं। पिछले वर्ष 23 जून को उनके व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया। संदेश भेजने वाले का दावा था कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर वह मोटा मुनाफा दिला सकता है। उन्होंने निवेश करने में रुचि जताई तो आरोपियों ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ दिया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.