शामली, फरवरी 9 -- क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 15 लाख 73 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी शौकीन ने बताया कि शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान में उसकी मौसी शमा रहती है। शौकीन अक्सर अपनी मौसी के घर आता-जाता रहता है। वहां पर उसकी मुलाकात डाक्टर सुभाष नामदेव से हुई। डा. सुभाष ने उसे विश्वास दिलाकर प्रलोभन देते हुए क्रिप्टो कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा और यह भी विश्वास दिलाया कि आपका पैसा कुछ दिनों में दुगना हो जाएगा। जिसकी गवाह उसकी मौसी शमा व अफसाना भी है। डा. सुभाष ने बताया कि मैं उसी कंपनी में काम करता हूं और उसका मित्र लविश चौधरी कंपनी का डायरेक्टर जो दुबई में रहता है। उसकी अनुपस्थिति में कंपनी का सारा काम मैं ही देखता हूं। शौकीन ने डा. सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.