गोरखपुर, मार्च 15 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत निवासी एक शिक्षक नेता से एक व्यक्ति ने मोटा मुनाफा व क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 1.39 लाख रुपया ले लिया। पीड़ित शिक्षक ने तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और धन वापसी की गुहार लगाई है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. विनोद कुमार ने तहरीर में बताया कि अतरौरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें टोकन पाकेट, क्रिप्टो करेंसी और बिटकाइन में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया था। वर्ष 2024 में अपनी पत्नी व साथी के खाते में कुल तीन बार में 1,39,150 रुपया आनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। जब उन्होंने निवेश पर लाभ न मिलने पर रुपया वापस मांगा तो आरोपित एक साल से टालमटोल कर रहा है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने कहा कि जांचकर मुकदमा दर्...