गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- -जालसाजों ने ऑनलाइन एक करोड़ से ज्यादा रकम दिखा वैशाली निवासी व्यक्ति को जाल में फंसाया -पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर साइबर अपराधियों को चिन्हित करने में यदि पुलिसगाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दे वैशाली सेक्टर-चार में रहने वाले व्यक्ति से 23.62 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो अलग-अलग शुल्क के नाम पर उससे लगातार रुपये वसूले जाते रहे। ठगी के संबंध में पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।वैशाली सेक्टर-चार में रहने वाले राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि फरवरी 2026 की शुरुआत में उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हॉट्सऐप कॉल और संदेश आए। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनिश बताते हुए क्रिप्टो ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताया...