क्रिप्टो करेंसी बेचने के नाम पर साइबर ठगी
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी बेचने के नाम पर 12905 रुपये की साइबर ठगी में केस दर्ज किया है। साइ-वज्र के तहत साइबर डेस्क के उप निरीक्षक अभय कुमार को सूचना मिली। इसमें राजस्थान के बूंदी निवासी के साथ साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का लोकेशन दारानगर में मिला। दारानगर के हर्ष गुप्ता ने ठगी की थी। इसके बाद बूंदी निवासी व्यक्ति का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.