नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी जिले की नेब सराय पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी मोहम्मद अजीम अंसारी, कौसैन परवेज और तनीष जोशी उर्फ सुभान के रूप में हुई है। इनके पास से छह मोबाइल फोन, क्रिप्टो वॉलेट का एक्सेस, चैट रिकॉर्ड और बेनिफिशियरी वॉलेट की जानकारी बरामद हुई है। डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि जांच में गिरोह के तार दुबई में बैठे मास्टरमाइंड से जुड़े मिले हैं। संगम विहार निवासी अब्दुल रहमान को 6.10 लाख रुपये नकद देने का झांसा देकर आरोपियों ने 'ट्रस्ट वॉलेट' के जरिए 6099 क्रिप्टो ट्रांसफर करवा ली। ट्रांसफर के बाद रकम तुरंत अन्य वॉलेट्स में भेज दी गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस, मोबाइल फोरेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.