कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यशाला ऑन क्रिप्टोलॉजी एंड नेटवर्क सिक्योरिटी इन द एरा ऑफ मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस का आयोजन किया गया। आईआईटी कानपुर के प्रो. शलभ ने क्रिप्टोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी के बारे में जानकारी दी। आईएसआई कोलकाता के प्रो. गौतम पाल, डीआरडीओ के डॉ. गिरीश मिश्रा, डॉ. प्रशांत वर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. विशाल सारस्वत, डॉ. आनंद हाण्डा, प्रो. सहदेव और प्रो. रविकांत बेहरा ने भी जानकारी दी। संवाद में प्रतिभागियों को शोध, नवाचार और नई तकनीकी दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर संस्थान के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी, प्रो. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. रूबी चावला, प्रो. वरुण शुक्ला, प...