नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अमेरिका ने बाइनेंस हैक में चुराई गई एक अरब डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टोकरेंसी वापस पाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की। अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, उसने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म 'बाइनेंस' के हालिया हैक में उत्तर कोरियाई साइबर हैकरों द्वारा चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी वापस पाने के लिए एक सिविल दावा दायर किया। वहीं, उत्तर कोरिया ने बाइनेंस के आरोपों को खारिज किया और अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...