क्रिप्टोकरेंसी ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़, बाइनेंस P2P के जरिये लाखों की धोखाधड़ी; दिल्ली में 4 साइबर ठग गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी खरीदने का झांसा देकर कारोबारियों के वॉलेट से रकम उड़ाने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना बाइनेंस पीटूपी प्लेटफॉर्म पर खरीदार बनकर कारोबारियों से संपर्क करता था। इसके बाद उन्हें वॉट्सऐप पर फिशिंग लिंक भेजकर उनके क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट तक पहुंच बनाता और पूरी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेता था। आरोपियों ने एक कारोबारी के वॉलेट से 4985 यूएसडीटी (करीब पांच लाख रुपये) निकाल लिए थे। पुलिस ने ठगी की पूरी रकम पीड़ित को वापस करा दी है। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को 2 जुलाई को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने 6 जून 2026 को बाइनेंस पीटूपी पर यूएसडीटी बेचने का ऑर्डर लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.