क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लाखों की ठगी, बाजपुर के बैंक खाते से जुड़े तार,
काशीपुर, अगस्त 30 -- बाजपुर। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र पोर्टल की जांच में ठगी के तार बाजपुर क्षेत्र के एक बैंक खाते से जुड़े मिले हैं। खाते में ठगी की 9.42 लाख रुपये की रकम पहुंची है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल संदिग्ध खातों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बैंक की बाजपुर शाखा का खाता जांच के दायरे में आया। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार खाता केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भजवानगला निवासी लखविंदर सिंह के नाम पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.