नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साइबर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर हुई करीब दो लाख की ठगी का पर्दाफाश किया। इस मामले में राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। डीसीपी राहुल अहलावल ने सोमवार को बताया कि हर्ष विहार निवासी 19 वर्षीय संचित के साथ ठगी हुई थी। इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने हर्ष से यूएस डॉलर बेचने के बहाने संपर्क किया था। आरोपी ने वॉट्सऐप के जरिए बातचीत बढ़ाई और धोखे से पीड़ित के क्रिप्टो वॉलेट का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद करीब दो लाख रुपये की कीमत के 2,000 यूएस डॉलर अलग-अलग क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया और सुरागों के आधार पर राजस्थान के डीग जिले में छापेमारी ...