रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर इन्हें सुधारने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता, परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. केएस शाही ने निरीक्षण किया। इस दौरान क्रिटिकल केयर यूनिट में मौजूद व्यवस्थाओं और तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ऑक्सीजन पाइपलाइन, बिजली व्यवस्था समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यूनिट में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...