क्रिटिकल केयर में कुशल होंगे एमआरएमसीएच के छह डॉक्टर
पलामू, जुलाई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के छह डॉक्टर रांची स्थित रिम्स में आयोजित क्रिटिकल केयर के विशेष प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। 20 से 25 जुलाई तक चलने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गंभीर मरीजों के इलाज की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में औषधि विभाग के सह प्राध्यापक डॉ राजेश्वर कुमार रंजन और सीनियर रेजिडेंट डॉ प्रदीप कुमार रावत, सर्जरी विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ मकबूल अंसारी और सीनियर रेजिडेंट डॉ सुनीत रंजन, निश्चेतना विभाग से सहायक प्राध्यापक सस्मिता सोरेन और सीनियर रेजिडेंट डॉ अंगद कुमार सिंह शामिल है । एमआरएमसीएच के प्राचार्य डॉ. जे. एस. राव ने बताया कि राज्य सरकार ने झारखंड के सभी सरकारी मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.