फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम न होने से शहर की खेल पहचान धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है। कभी देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने वाला राजा न ाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम आज उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। वर्ष 2006 के बाद से यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित नहीं हुआ है। वहीं पिछले आठ वर्षों से चल रहा स्टेडियम का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिसके कारण यहां आईपीएल जैसे बड़े मुकाबले भी आयोजित नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में इस बार भी जिले के क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल मैच देखने के लिए दिल्ली का रुख करना पड़ेगा। बता दें कि वर्ष 2006 में इस स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया था। इसके बाद से यहां किसी भी बड़े स्तर का मैच आयोजित नहीं हुआ। स्थिति यह ...