क्रिकेट सीरीज पर बेसिक शिक्षा अलीगढ़ का कब्जा
अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन के द्वारा श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एजुकेटर प्रीमियर लीग सीजन-2 का खिताब जिला बेसिक शिक्षा अलीगढ़ ने अपने नाम किया।इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि पांच दिवसीय क्रिकेट सीरीज को जिला बेसिक शिक्षा अलीगढ़ ने जीत लिया है। इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 167 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक की टीम ने अशोक शर्मा 44 और अर्पित 41 रनों की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 20 ओवर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच अर्पित और फाइटर ऑफ द मैच आईईए कप्तान विशु ठाकुर रहे रहे। इस अवसर पर राजीव कुमार, निजामुद्दीन मालिक मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.