क्रिकेट सितारों को ट्रॉफी और टी-शर्ट से किया सम्मानित
गोरखपुर, जून 20 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मिनी ग्रामीण स्टेडियम, बड़हलगंज में शुक्रवार को अपनी खेल प्रतिभा को निखार रहे बाल क्रिकेटरों को प्रतियोगिता में सफल होने पर ट्राफी और टी-शर्ट के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। बाल क्रिकेटर सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि आज यह बच्चे जो सीमित संसाधनों में अपनी प्रतिभा को निखार रहे है, कल वह देश के चमकते क्रिकेट के सितारे बनेंगे। देश के इन भावी क्रिकेट सितारों को ट्रेनिंग दे रहे लोग और इसमें सहयोग करने वाले बधाई के पात्र है। उन्होंने मिनी ग्रामीण स्टेडियम की विजेता बड़हलगंज क्रिकेट टीम और उप विजेता गोला क्रिकेट टीम को ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ियों को मेडल व टी-शर्ट प्रदान किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी विपुल गुप्ता, सन्तोष जायसवाल, सभासद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.