हाथरस, अक्टूबर 7 -- पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरूष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय ट्रॉयल आठ अक्टूबर को होगा। जबकि मंडलीय ट्रॉयल नौ अक्टूबर को अलीगए़ में होगा। प्रदेशीय सीनियरर पुरूष वर्ग किकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 से 29 अक्टूबर तक जनपद आजमगढ में किया जायेगा। प्रदेशीय सीनियर महिला वर्ग हैंडवॉल प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रॉयल आठ अक्टूबर को होगा। जबकि मंडलीय ट्रॉयल नौ अक्टूबर को अलीगढ़ में होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला वर्ग हैण्डवॉल प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक झासी में किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों द्वारा अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र तथा आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग हेतु साथ में लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- है...