अमरोहा, मार्च 24 -- क्षेत्र के गांव खेतापुर में सोमवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों में हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और करीब दस राउंड फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में पूर्व प्रधान के भतीजे समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चे मोहल्ले में क्रिकेट मैच खेल रहे थे, तभी पूर्व प्रधान का भतीजा वहां पहुंचा और क्रिकेट खेलने का विरोध करते हुए उसने कहा कि तुम लोग मुझे जानते नहीं हो ये कहकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़े ने बढ़कर हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के करीब ...