क्रिकेट विवाद और युवती के चक्कर में आरोपियों ने की थी फायरिंग
चंदौली, मई 24 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के खजूरगांव घर पर चढ़कर हुई फायरिंग की घटना में शामिल तीन वांछितों को शुक्रवार आधी रात के बाद चंदरखा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। इसका खुलासा शनिवार को सीओ अरुण कुमार सिंह ने कार्यालय में किया। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चले गए थे। पुलिस के अनुसार, विवाद पहले क्रिकेट को लेकर बताया जा रहा था लेकिन पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसकी प्रेमिका से दूसरे युवक के बात करने पर विवाद चल रहा था और इससे नाराज होकर फायरिंग की थी.
गिरफ्तारी की जानकारी सीओ ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.