भागलपुर, फरवरी 17 -- नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग वन का दूसरा मुकाबला नवगछिया टाइगर और नवगछिया स्टार के बीच हाई स्कूल जयरामपुर में खेला गया। मैच का उद्घाटन समाजसेवी अनुकूल राज उर्फ झाबो ने किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। टॉस जीतकर नवगछिया टाइगर ने पहले खेलते हुए 259 रन बनाया। जवाब में नवगछिया स्टार की टीम 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवगछिया टाइगर ने यह मैच 79 रन से जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.