क्रिकेट मैच में हार के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ बाजार जलापुर में क्रिकेट मैच की हार-जीत को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम महुआ बाजार जलापुर निवासी नासिर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई शहजाद उर्फ ओसामा गांव में क्रिकेट मैच खेल रहा था। मैच में गांव के ही ओसामा और कासिफ पुत्रगण जुबेर निवासी सेखुइया की टीम हार गई थी। आरोप है कि हार से नाराज दोनों युवक रंजिश मानने लगे थे। यह भी पढ़ें- मैच हारने के बाद युवक को पीटा, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज पीड़ित पक्ष के अनुसार, 21 मई रात करीब 10:30 बजे दोनों आरोपियों ने शहजाद को अकेला पाकर रोक लिया और उसके साथ जमकर पिटाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.