मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- एंबिएंस एकेडमी के मैदान में रविवार को भाजपा के जानसठ मंडल और मंसूरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की टीमों के बीच सद्भावना के रूप में एक मैच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी और जानसठ मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री दोनों ने अपने-अपने मंडल की कप्तानी का कार्यभार संभाला। मंसूरपुर मंडल की टीम 51 रनों से विजयी रही। अभिषेक गिल 108 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच रहे। मंसूरपुर मंडल की टीम ने 275 रन का लक्ष्य रखा। जबकि जानसठ मंडल की टीम 224 रनों पर ही सिमट गई। योगेंद्र चौधरी ने 55 रन बनाए तथा रोहित खत्री ने 30 रनों की पारी खेली। गांव सादपुर के पूर्व प्रधान विपिन चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.