गया, जनवरी 6 -- आमस की कलवन पंचायत के वाजिदपुर गांव में चल रहे जेपी भाई क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को काज ने चैनपुर को तीन रनों से हरा कर जीत दर्ज दी। आयोजक कुंदन कुमार ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए गुरुआ के काज टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बनाई । जवाब में चैनपुर की टीम 106 रन बनाकर लक्ष्य से तीन रन पीछे रह गई। 17 रन बनाने व 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लेने वाले सिद्धार्थ कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसे समाजसेवी गुड्डू यादव ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। सैकड़ों की संख्या में मैच देखने आए दर्शक चौके चक्कों पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। छोटू सिंह व लव सिंह ने अंपायरिंग और रौशन कुमार ने कमेंट्री किया। विद्यानंद ने बताया कि बुधवार को आमस के सिहुली व शेरघाटी के बीच मैच खेला जाएगा।

हिंदी ...