क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद विवाद, मारपीट; भाई-बहन घायल
संभल, जून 2 -- थाना क्षेत्र के गांव रचेटा में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मैच के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। घटना में एक युवक और उसकी बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण सोमवार दोपहर गांव रचेटा में कुछ युवक क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान तय्यब पुत्र बबली और राशिद पुत्र इरफान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया, जिसके बाद दोनों युवक अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद राशिद ने विवाद की जानकारी अपने पिता इरफान, ताऊ फिरासत और रियासत को दी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.